Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: 100 रुपये वाला यह स्टॉक ब्रेकआउट के कगार पर, जानिए निवेशक क्या करें?

फेडरल बैंक फ्रेश ब्रेकआउट के कगार पर है। इसके लिए 102 रुपये के स्तर पर पहली बाधा नजर आ रही है

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 102 रुपये के आसपास फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: पिछले एक महीने से ज्यादा समय में फेडरल बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 102 रुपये के आसपास फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। यह स्टॉक काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक तेजड़ियों का फेवरेट बन सकता है।

फेडरल बैंक का शेयर इस समय अपट्रेड में नजर आ रहा है। क्योंकि यह अपने सभी अहम EMA (200, 100, 50) के ऊपर ट्रेड कर रहा है और इसका वेटेड मूविंग एवरेज भी 89 दिनों का है। स्टॉक का MACD जीरो के ऊपर है। इसके साथ ही RSI भी मजबूत दिखा रहा है।

फेडरल बैंक फ्रेश ब्रेकआउट के कगार पर है। इसके लिए 102 रुपये के स्तर पर पहली बाधा नजर आ रही है। जैसे ही यह स्टॉक इस लेवल के आसपास क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट देगा वैसे ही इसमें और तेजी आती दिखेगी और यह 110-115 रुपये की तरफ जाता नजर आएगा। इस ब्रेकआउट के बाद इस स्टॉक के लिए पहला सपोर्ट 95 रुपये से घसकर 98 रुपये पर आ जाएगा। जबकि इसका इमीडिएट हरडल 115 रुपये की तरफ खिसक जाएगा।


फेडरल बैंक का कैपिटल एडिकेसी रेशियो (capital adequacy ratio) 14.31 फीसदी है। इसका नेट एनपीए 0.60 के निचले स्तर पर है। कंपनी सिर्फ 11 के PE multiple पर कारोबार कर रही है जबकि इंडस्ट्री का PE multiple 18.1 है। बैंक के 20,878 करोड़ रुपये के कैपिटल मार्केट को ध्यान में रखकर देखें तो यह अंडरवैल्यूड है। बैंक में DII की होल्डिंग 41.66 फीसदी और FII की होल्डिंग 25.23 फीसदी है।

 खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

 

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 के तीसरी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने इस दक्षिण भारत स्थिति बैंक में बड़ा निवेश कर रखा है। फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 5,47,21,060 शेयरों यानी 2.64 फीसदी है। वहीं रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2,10,00,000 शेयरों यानी 1.01 फीसदी है। इस तरह दोनों पति-पत्नी की इस स्टॉक में संयुक्त हिस्सेदारी पर नजर डालें तो यह 3.65 फीसदी होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।