खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
खबरों वाले वो शेयर जिनमें हो सकती है दमदार कमाई।

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

बंधन बैंक का हुआ IDFC MF

IDFC के बोर्ड ने MF कारोबार बेचने को मंजूरी दी है। बंधन बैंक कंसोर्सियम 4500 करोड़ रुपये में कारोबार खरीदेगा। कंसोर्सियम में GIC और Chryscapital भी शामिल होगी।


फोकस में TITAN

ज्वेलरी कारोबार का वॉल्यूम 4% घटा है। जनवरी में लॉकडाउन, महंगे सोने का असर वॉल्यूम पर देखने को मिला है। पिछले साल के ऊंचे बेस का भी असर रहा है। ज्वेलरी कारोबार में 2 साल के CAGR आधार पर 28% ग्रोथ रही है। कंपनी ने 16 नए ज्वेलरी स्टोर जोड़े है। सालाना आधार पर वॉच और वियरेबल कारोबार में 12% ग्रोथ रही है। आइवियर कारोबार में 5% ग्रोथ रही है। कैरेटलेन का कारोबार 51% बढ़ा है।

फोकस में GODREJ CONSUMER

चौथी तिमाही में करीब डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ संभव है। पर्सनल केयर में दाम बढ़ाने का असर दिखा है। होम केयर कारोबार में सुस्ती आई है। कोविड की वजह से इंडोनेशियाई कारोबार में गिरावट आई है। FY23 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है।

फोकस में MACROTECH DEVELOPERS

Q4 में घरेलू प्री-सेल्स 37% बढ़कर3456 करोड़ रुपये रहा है। अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाही रही है। सालाना आधार पर FY22 में प्री-सेल्स 51% बढ़कर 9024 करोड़ रुपये रही है। 9000 करोड़ के गाइडेंस पर खरे उतरे है।FY 22 में ब्रिटेन में प्री-सेल्स 53.1 करोड़ पाउंड है। Q4 में घरेलू कलेक्शन 36% बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा है। घरेलू कारोबार में कर्ज घटकर 9310 करोड़ रुपये रहा है।

यह भी पढ़े-Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

ZEEL में आज बड़ा सौदा

ZEE Ent में आज ब्लॉक डील संभव है। Invesco Dev Mkt Fund हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील के जरिए 7.8% हिस्सा बेच सकता है। ZEE Ent ब्लॉक डील की प्राइस रेंज 270-290 रुपये प्रति संभव है। ZEE ब्लॉक डील के लिए Kotak बैंकर नियुक्त किया है। Invesco Dev Mkt Fund 2200 करोड़ रुपये में हिस्सा बेच सकता है। ZEE में आज 7.4 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील संभव है।

फोकस में डिफेंस कंपनियां

इंपोर्ट पर रोक वाली तीसरी लिस्ट जारी होगी। रक्षा मंत्रालय तीसरी लिस्ट जारी करेगा। घरेलू प्रोडक्शन, खरीदारी को बढ़ावा देने पर जोर है। लिस्ट में इक्विपमेंट और प्लेटफॉर्म शामिल है।

फोकस में GODREJ PROPERTIES

कांदिवली में नए प्रोजेक्ट से 1,000 करोड़ रुपये की बुकिंग मिलने का अनुमान है। हनुमान नगर कांदिवली ईस्ट में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवलप करेगी।

फोकस में एशियन ग्रैनिटो

25 अप्रैल को 441 करोड़ रुपये का राइट्श इश्यूखुलेगा । 46.6% डिस्काउंट के साथ 63 रुपये प्रति शेयर पर इश्यू प्राइस है। मौजूदा 37 शेयर पर 30 शेयर मिलेगा। प्रोमोटर ग्रुप इश्यू में 28.99% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।