Paytm के शेयरों ने अपना रिकॉर्ड निचला लेवल छुआ, स्टॉक्स पहली बार 800 रुपए से नीचे आए

Paytm जैसी न्यू एज बिजनेस कंपनियों के शेयर पिछले कुछ महीनों में काफी टूटे हैं। नैस्डेक पर टेक शेयरों की बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Paytm के शेयरों ने पहली बार 800 रुपए का निचला लेवल तोड़ा

Paytm Share Price: पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications (One97 कम्युनिकेशंस) के शेयर आज रिकॉर्ड निचले लेवल पर आ गया है। पहली बार Paytm के शेयर गिरकर 800 रुपए के नीचे आ गए थे। हालांकि बाद में कंपनी के शेयरों में सुधार हुआ और दोपहर 12.46 पर ये 808.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इससे पहले इंट्राडे में यह 790.75 रुपए तक आ गिर गए थे। डिजिटल पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाली इस कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 63.6% कम भाव पर बेचे गए हैं। इसकी वजह से कंपनी के निवेशकों की बेचैनी बढ़ी और बिकवाली शुरू कर दी है।

Paytm जैसी न्यू एज बिजनेस कंपनियों के शेयर पिछले कुछ महीनों में काफी टूटे हैं। नैस्डेक पर टेक शेयरों की बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। निवेशक अब ज्यादा वैल्यू वाले टेक और प्लेटफॉर्म कंपनियों के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं।

BSE और NSE पर Paytm के शेयरों की लिस्टिंग नवंबर 2021 में हुई थी। हालांकि इस मेगा IPO को निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।


Russia-Ukraine crisis: US ने किया रूस पर प्रतिबंध का एलान, यूरोप और ब्रिटेन भी लगा सकते हैं बैन, जानिए किन भारतीय कंपनियों पर हो सकता है सबसे ज्यादा असर

पिछले हफ्ते Paytm ने कहा था कि इसके प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी ग्रॉस मर्चेंडाइड वैल्यू (GMV) जनवरी 2022 में 83,481 करोड़ रुपए थी। यह एक साल पहले इसी महीने में सिर्फ 41,000 करोड़ रुपए थी। GMV से पता चलता है कि किसी टेक कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कितना लेनदेन होता है।

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications को 778 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का लॉस 482 करोड़ रुपए था। हालांकि कंपनी की तिमाही आमदनी 89% बढ़कर साल दर साल आधार पर 1456.1 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। इसमें मर्चेंट पेमेंट्स की ग्रोथ, नए डिवाइस डिस्क्रिप्शन और लोन डिस्बर्समेंट का बड़ा हाथ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।