बाजार में लोअर लेवल से पुलबैक मुमकिन, आज के 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है बंपर कमाई

निफ्टी के लिए 17,450 के ऊपर एक इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है जो इसके 50 और 20DMA के बहुत करीब है.

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 11:03 AM
Story continues below Advertisement
कल के कारोबार में बैंक निफ्टी भी अपने 200 DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और 38150 के 20 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

कल के कारोबार में बाजार में सिर्फ रिलीफ रैली ही नहीं देखने को मिली बल्कि मजबूत कम बैक के साथ बुल्स 200-DMA को भी बचाए रखने में सफल रहे। Nifty, BankNifty, Reliance Industries और तमाम दूसरे स्टॉक्स ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में अपने 200-DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाबी हासिल की और बाजार में मजबूत रिवर्सल देखने को मिला। कल की रैली की वजह ओवरसोल्ड मार्केट में रूस और यूक्रेन के बीच तनाव घटना रहा। अक्टूबर से बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। इसमें अच्छी बात यह है कि एफआईआई की लगातार बिकवाली के बावजूद कोई बड़ा ब्रेकडाउन देखने को नहीं मिला। हालांकि हालिया गिरावट में हम इस दायरे के निचले छोर पर आ गए हैं । ऐसे में एक मजबूत पुलबैक की संभावना बनती है।

निफ्टी के लिए 17,450 के ऊपर एक इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है जो इसके 50 और 20DMA के बहुत करीब है। निफ्टी के लिए अगला रजिस्टेंस इसके 100 DMA यानी 17630 के आसपास है। जबकि नीचे की तरफ इसके लिए 17100 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

दिग्गजों को नजर आ रही निचले स्तरों से उछाल की उम्मीद, आज के टॉप इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई


कल के कारोबार में बैंक निफ्टी भी अपने 200 DMA के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और 38150 के 20 DMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। अगर बैंक निफ्टी 38,150 के ऊपर टिके रहने में कामयाह रहता है तो 39,000-39,500 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 37500-37000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है।

आज के 3 टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में मिल सकता है 17% तक का रिटर्न

Bandhan Bank: Buy | LTP: Rs 326 | इस स्टॉक में 306 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 363 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 11 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

DLF: Buy | LTP: Rs 371.55 | इस स्टॉक में 350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 410 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 10 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Easy Trip Planners: Buy | इस स्टॉक में 540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 540 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 17 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।