Rakesh Jhunjhunwala s last stock bet : खबरों पर यकीन करें तो ऐसा लगता है कि राकेश झुनझुनवाला को अपने जीवन के आखिरी दांव में सफलता ही हाथ लगी। देश के दिग्गज निवेशकों में शुमार रहे झुनझुनवाला की कंपनी रेयर इनवेस्टमेंट (RARE Investment) के सिंगर इंडिया (Singer India) में शेयर खरीदने की खबर सामने आने के बाद से इसमें दमदार रैली देखने को मिली है। दो दिन में यह शेयर अपने इनवेस्टर्स को लगभग 45 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
