राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह प्राइवेट सेक्टर बैंक 1 महीने में 29% भागा, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2.64 फीसद है जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.01 फीसदी है

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 11:46 AM
इस प्राइवेट सेक्टर बैंक के स्टॉक में पिछले 1 महीने में 29 फीसदी की रैली देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स निफ्टी में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बाजार में निवेश करने वाले ट्रेडर औऱ निवेशक अपने निवेश निर्णय के लिए अक्सर दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं। बिग बुल के नाम से जाने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला एक ऐसे दिग्गज निवेशक है जिनके पोर्टफोलियो पर बाजार भागीदारों की नजर रहती है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल प्राइवेट बैंक के शेयर Federal Bank के शेयरों ने बुधवार को इंट्राडे में बीएसई पर 2 फीसदी की तेजी के साथ 109.40 रुपये का हाई हिट किया। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 12 फीसदी भागा है।

वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के मजबूत नतीजों ने इस स्टॉक में जोश भर दिया है। इस प्राइवेट सेक्टर बैंक के स्टॉक में पिछले 1 महीने में 29 फीसदी की रैली देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स निफ्टी में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह स्टॉक जुलाई 2019 के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। इस स्टॉक ने 128 रुपये अपना रिकॉर्ड हाई 17 अक्टूबर 2017 को हिट किया था।


दिलीप बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और ट्राइडेंट में कल दिखी जोरदार तेजी, अब इनमें रहें बनें या निकलें

फेडरल बैंक में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 2.64 फीसद है जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.01 फीसदी है। मार्च 2022 तिमाही तक फेडरल बैंक में झुनझुनवाला दंपत्ति की संयुक्त हिस्सेदारी 3.65 फीसदी थी। बता दें कि फेडरल बैंक अभी तक एक्सचेंजो को जून तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न की जानकारी नहीं दी है।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में फेडरल बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 64 फीसदी की बढ़त के साथ 601 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 367 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पहली तिमाही में कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर 1,605 करोड़ रुपये पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1418 करोड़ रुपये पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने फेडरल बैंक के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए इस स्टॉक में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए अपना टारगेट बदलकर 132 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

फिलहाल 11.30 बजे के आसपास एनएसई पर Federal Bank का शेयर 1.15 रुपये यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 108.30 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का इंट्राडे हाई 109.45 रुपये पर है जबकि इसका इंट्राडे लो 107.65 रुपये पर है। वहीं इसका 52 वीक हाई 109.45 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 77.50 रुपये पर है। बैंक का मार्केट कैप 22,782 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।