Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया वाले इस स्टॉक ने दिया ब्रेकआउट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि डेल्टा कॉर्प का स्टॉक लॉन्ग टर्म नजरिए से काफी अच्छा नजर आ रहा है लेकिन अगर कोविड-19 की चौथी लहर आती है तो इसके साथ जोखिम भी है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2022 पर 10:50 AM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया वाले इस स्टॉक ने दिया ब्रेकआउट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में बिग बुल राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की इस स्टॉक में संयुक्त हिस्सेदारी 2 करोड़ शेयरों या 7.49 फीसदी थी।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: मंथली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम के साथ बुलिश फ्लैग ब्रेकआउट देते हुए Delta Corp के शेयर ने सोमवार को एनएसई पर 318.85 रुपये का अपना नया 52 वीक हाई हिट किया। इसके साथ ही इसमें कल अपरसर्किट भी लगता नजर आया। Delta Corp के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो इस स्टॉक में 240-310 रुपये के रेंज में कंसोलिडेशन के बाद यह ब्रेकआउट देखने को मिला है। दलाल स्ट्रीट पर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि Delta Corp का स्टॉक जनवरी 2018 के अपने 401.60 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई को भी तोड़कर ऊपर जा सकता है।

Delta Corp पर बात करते हुए Anand Rathi के मेहूल कोठारी का कहना है कि अक्टूबर 2021 से Delta Corp का शेयर 240 - 310 रुपये के स्तर पर कंसोलिडेटड होता रहा है। हाल के कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में इस रेंज से ब्रेकआउट की पुष्टि की है और इस दौरान इसमें काफी अच्छा वॉल्यूम भी देखने को मिला है। यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में हमे 340 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। वहीं मीडियम टर्म में हमें 400 रुपये तक के स्तर देखने को मिल सकते है। ऐसे में जिनके पास यह स्टॉक है उनको इस लक्ष्य के लिए बने रहने चाहिए।

यह भी पढ़े - Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नज

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक को 270 रुपये पर इमीडिएट सपोर्ट है। वर्तमान में यह भारतीय स्टॉक मार्केट के बुलिश स्टॉक में से एक है। वर्तमान में इसके लिए 340 रुपये के पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 260 रुपये पर दूसरा रजिस्टेंस है। अगर यह स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर 310 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इसमें जल्द ही तेजी आती दिख सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें