Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

Stock In News Today: यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में ONGC/OIL INDIA/HOEC

कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव फिर $117/बैरल के पार निकला है। इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने 2 नवंबर के बाद दाम बढ़ाए । आज से पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 110 रुपये 82 पैसे और डीजल के भाव 95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे है।

फोकस में HUL


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मसाला कंपनी MDH को खरीद सकती है। MDH के साथ HUL की बातचीत चल रही है। MDH का वैल्युएशन 10,000-15,000 करोड़ रुपये हो सकता है। FY21 में MDH का रेवेन्यू 1191 करोड़ रुपये और EBITDA 507 करोड़ रुपये रहा है।

ZOMATO पर फोकस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर Zomato ने किराना डिलीवरी कंपनियों के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने ग्राहकों को रिकॉर्ड 10 मिनट में खाना पहुंचाने की योजना बनाई है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने 21 मार्च को एक ब्लॉग में यह जानकारी दी है। अगले महीने गुरुग्राम की 4 स्टेशन से पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। रेस्टोरेंट आइट्म्स Finishing स्टेशन से ग्राहकों को पहुंचाएंगे। नई सर्विस से लागत में 50% कमी होने की उम्मीद है। रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर के मार्जिन, इनकम में बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़े-Share Market Live Update: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की फ्लैट शुरुआत, फोकस में REC, L&T, Wipro

EQUITAS HOLDINGS पर फोकस

Equitas Small Fin Bk के साथ मर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। Equitas के 100 शेयर पर Equitas SFB के 231 शेयर मिलेंगे।

GR INFRAPROJECTS पर फोकस

कंपनी ने NHAI के रोड प्रोजेक्ट के लिए 900 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

फोकस में GODAWARI POWER

Hira Ferro Alloys में 19.21% हिस्सा 99.78 करोड़ रुपये में खरीदा है।

फोकस में Sun Pharma

Zenotech Laboratories में 11.28% हिस्सा 5.34 करोड़ रुपये में खरीदा है।

फोकस में IDBI BANK

IDBI Bank के निजीकरण के लिए रोड शो शुरू किया गया है। निवेशकों से चर्चा के बाद EoI जारी होगा। पिछले साल मई में IDBI Bank के निजीकरण को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।