आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि आज के कारोबार में निफ्टी ने पॉजिटीव नोट के साथ शुरुआत की थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ बाजार बढ़त कायम नहीं रख सका। वीकली चार्ट से साफ होता है कि निफ्टी अपने 20-week मूविंग एवरेज पर पहुंच चुका है जहां से यह एक छोटे कंसोलिडेशन दौर में जाता नजर आ रहा है। यह डेली चार्ट पर गैप को भरने की कोशिश कर रहा है जिसपर निचला छोर 16987 पर स्थित है।
इसके साथ ही निफ्टी को 17000 के करीब स्थित 200-DMA पर सपोर्ट है। ऐसे में उम्मीद है कि 17000 की तरफ आने वाली कोई गिरावट बाजार में खरीदारी को बल दे सकती है। जबकि तब क्लोजिंग बेसिस पर निफ्टी 17000 के नीचे नहीं जाता तब तक इसमें और तेजी की संभावना बनी रहेगी। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17353 के आसपास रजिस्टेंस है। अगर ऊपर की तरफ निफ्टी यह लेवल तोड़ता है तो वह 17500 की तरफ भी जाता नजर आ सकता है।
Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि Accenture के अच्छे नतीजों और मजबूत गाइडेंस से भारतीय आईटी कंपनियों में शॉर्ट टर्म में मजबूती देखने को मिल सकती है। टेक्निकल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी के लिए 17,000 पर इमीडिएट सपोर्ट बना है जबकि इसके लिए 17,500 पर रजिस्टेंस है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 35,500 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है और 36,500 के स्तर पर रजिस्टेंस है।