Get App

Rakesh Jhunjhunwala को 2022 में बाजार की गिरावट से लगा झटका, जानिए टॉप 10 शेयरों का हाल

Rakesh Jhunjhunwala portfolio के पोर्टफोलियो के टॉप 10 स्टॉक्स में से 8 ने इस साल अभी तक नुकसान पहुंचाया है, वहीं इनमें से चार शेयर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की 4.5 फीसदी की गिरावट को मात देने में कामयाब रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 3:34 PM
Rakesh Jhunjhunwala को 2022 में बाजार की गिरावट से लगा झटका, जानिए टॉप 10 शेयरों का हाल
राकेश झुनझुनवाला के पास कम से कम तीन दर्जन शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio stocks : वर्ष 2022 में शेयर बाजार में जारी गिरावट से दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को भी तगड़ा झटका लगा है। उनके पोर्टफोलियो के टॉप 10 स्टॉक्स में से 8 ने अभी तक नुकसान पहुंचाया है। वहीं इनमें से चार शेयर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की 4.5 फीसदी की गिरावट को मात देने में कामयाब रहे हैं।

झुनझुनवाला के पास कम से कम तीन दर्जन शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। उनके पोर्टफोलियो के टॉप 10 शेयरों में उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू 27,000 करोड़ रुपये है।

मेट्रो ब्रांड्स का शेयर 25 फीसदी मजबूत

झुनझुनवाला के टॉप 5 शेयरों में शामिल स्टार हैल्थ और मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) 2021 की दिसंबर तिमाही में लिस्ट हुए थे। उनका तीसरा बड़ा दांव मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) इस साल अभी तक 25 फीसदी चढ़ चुका है, वहीं उनका दूसरा बड़ा दांव स्टार हेल्थ (Star Health) इसी अवधि में लगभग 20 फीसदी कमजोर हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें