Rakesh Jhunjhunwala portfolio: पिछले एक महीने से ज्यादा समय में फेडरल बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 102 रुपये के आसपास फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। यह स्टॉक काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक तेजड़ियों का फेवरेट बन सकता है।
