Get App

Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल इस हेल्थकेयर स्टॉक पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, दे रहे खरीदने की सलाह

Fortis Healthcare का शेयर बीते एक महीने से 270 रुपये से 290 रुपये की रेंज में कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2021 पर 1:11 PM
Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल इस हेल्थकेयर स्टॉक पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, दे रहे खरीदने की सलाह
राकेश झुनझुनवाला के इस स्टॉक में कमाई के मौके

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) का शेयर बीते एक महीने से 270 रुपये से 290 रुपये की रेंज में कारोबार कर रहा है। यह 303.80 रुपये के अपने लाइफटाइम हाई और 294.50 रुपये के क्लोजिंग हाई के नजदीक है।

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग कंपनी के स्टॉक को 290 रुपये के क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट मिलने का अनुमान है और उसके बाद इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए, इनवेस्टर मौजूदा स्तरों पर इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

शेयर का प्राइस टारगेट

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट सुमीत बगाड़िया ने इनवेस्टर्स को इस स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हुए कहा, “मार्केट 290 रुपये के स्तर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर में नई तेजी आने की उम्मीद कर रहा है। इस ब्रेकआउट के बाद, हेल्थकेयर स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए, पोजिशन लेने वाले इनवेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो में इस स्टॉक को शामिल करने की सलाह दी जाती है, वहीं शॉर्ट टर्म इनवेस्टर्स 260 रुपये के स्टॉपलॉस को बनाए रखते हुए 290 से 300 रुपये के टारगेट के साथ मौजूदा कीमतों पर इस स्टॉक में खरीदारी कर सकते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें