Rakesh Jhunjhunwala portfolio : दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को अप्रैल की शुरुआत में तगड़ा झटका लगा है। इस महीने के छह ट्रेडिंग सेशंस में झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
Rakesh Jhunjhunwala portfolio : दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को अप्रैल की शुरुआत में तगड़ा झटका लगा है। इस महीने के छह ट्रेडिंग सेशंस में झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉक एनालिसिस से जुड़े प्लेटफॉर्म ट्रेंडलाइन (Trendlyne platform) से पता चलता है कि अप्रैल, 2022 में अभी तक झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ घटकर 32,846 करोड़ रुपये रह गई, जबकि मार्च तक यह 33,754 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार अप्रैल में यानी महज 6 ट्रेडिंग सेशंस में झुनझुनवाला की नेवटर्थ 907 करोड़ रुपये यानी लगभग 2.50 फीसदी कम हो चुकी है।
इन शेयरों ने पहुंचाया ज्यादा नुकसान
वीकली हाई और लो पर गौर करें तो प्लेटफॉर्म दिखाता है कि झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल एस्कॉर्ट्स (Escorts), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare), डीबी रियल्टी (DB Realty), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands), वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries), फेडरल बैंक (Federal Bank) और डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
इन स्टॉक्स की तेजी से मिला सपोर्ट
हालांकि, कुछ शेयरों में अच्छी तेजी के चलते उनके पोर्टफोलियो की गिरावट सीमित हो गई। Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल प्रोजोन इंटु प्रॉपर्टीज (Prozone Intu Properties), जुबिलैंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova), बिलकेयर (Bilcare), टार्क (TARC), प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes), द मंधाना रिटेल (The Mandhana Retail), रैलीज इंडिया (Rallis India), करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) और प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी दर्ज की गई।
मजबूती दर्ज करने वाले दूसरे शेयरों में वॉकहार्ट (Wockhardt), सेल (SAIL), वा टेक वाबाग (Va Tech Wabag), जुबिलैंट इनग्रेविया (Jubilant Ingrevia), जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services), एऩसीसी (NCC), एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), इंडियन होटल्स (Indian Hotels), एप्टेक (Aptech) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशन (Firstsource Solution) शामिल रहे।
झुनझुनवाला को टाइटन पर है सबसे ज्यादा भरोसा
कुल नेटवर्थ पर गौर करें तो झुनझुनवाला की 11,358 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ सबसे ज्यादा होल्डिंग टाइटन (Titan) में, उसके बाद स्टार हेल्थ में 7,540 करोड़ रुपये, मेट्रो ब्रांड्स में 2,320 करोड़ रुपये, टाटा मोटर्स में 1,774 करोड़ रुपये और क्रिसिल में 1,316 करोड़ रुपये की होल्डिंग है।
जनवरी-मार्च, 2022 के दौरान झुनझुनवाला ने केनरा बैंक (Canara Bank) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.96 फीसदी कर ली है। पिछली तिमाही में उनकी Canara Bank में 1.6 फीसदी हिस्सेदारी थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।