गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े स्टॉक Delta Corp ने क्लोजिंग बेसिस पर 260 रुपये के स्तर पर 7 दिनों का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब यह शेयर लॉन्ग टर्म में 380 रुपये के अपसाइड के लिए तैयार नजर आ रहा है। बाजार जानकारों की निवेशकों को सलाह है कि जिनके पास यह शेयर है उनको अच्छे रिटर्न के लिए इस स्टॉक में बने रहना चाहिए।
