RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ने आज रेपो रेट में 0.50 फीसदी की एक और बढ़ोतरी करते हुए इसको 5.4 फीसदी कर दिया है। आज की बढ़ोतरी के चलते आरबीआई की रेपो रेट प्री-कोविड लेवल के ऊपर चली गई है। आरबीआई का फोकस बढ़ती महंगाई को नियत्रंण लाने में है । इसको ध्यान में रखते हुए ही उसने अपने दरों में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने ग्रोथ और महंगाई के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है।
