RBI पॉलिसी को बाजार से मिला थम्सअप, रेपो रेट से जुड़े शेयरों में भी तेजी कायम

आज के करोबार में ICICI Bank में 1.5 फीसदी, IDFC First Bank 1.4 फीसदी, SBI में 1 फीसदी और Axis Bank में 0.78 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 11:05 AM
ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील इन सेक्टरों में तेजी कायम रहना इस बात का संकेत है कि निवेशकों ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी पर निगेटिव प्रतिक्रिया नहीं की है।

बाजार ने आज आई मॉनिटरी पॉलिसी को पसंद किया है। जिसके चलते बाजार के दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आ रहा है। सेंसेक्स 58,500 के पारनजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 38,000 के पार चला गया है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बावजूद आज ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी अनुमान के मुताबिक ही रही है। तमाम अर्थशास्त्रियों ने महंगाई के ऊंचे स्तर को देखते हुए इस बात का अनुमान लगाया था कि आरबीआई अपने आज आने वाले फैसले में रेपो रेट में 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। बतातें चलें कि आरबीआई की पॉलिसी रेट अगस्त 2019 के स्तर पर पहुंच गई है।

आज के करोबार में ICICI Bank में 1.5 फीसदी, IDFC First Bank 1.4 फीसदी, SBI में 1 फीसदी और Axis Bank में 0.78 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक निफ्टी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 37970 के आसपास नजर आ रहा है।


हालांकि ब्याज दरों केप्रति संवेदनशील ऑटो सेक्टर हल्के दबाव में है। ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी Balkrishna Industries और Sona Comstar लाल निशान में दिख रहे है । वहीं TVS Motor, M&M, Escorts और Bharat Forge हरे निशान में कारोबार कर रहे है।

स्टील कंपनियों के लिए राहत की खबर, एक्सपोर्ट ड्यूटी में हो सकती है बड़ी कटौती

रियल्टी सेक्टर भी दरों को लेकर काफी संवेदनशील होता है लेकिन आज यह सेक्टर भी हल्की तेजी में नजर आ रहा है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। रियल्टी स्टॉक पर नजर डालें तो Macrotech Developers, Sobha, DLF, Godrej Properties और Oberoi Realty में 1.5 फीसदी तक की तेजी आई है।

ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील इन सेक्टरों में तेजी कायम रहना इस बात का संकेत है कि निवेशकों ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी पर निगेटिव प्रतिक्रिया नहीं की है। हालांकि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने पर EMI में बढ़ोतरी होगी। सेसेंक्स-निफ्टी आज अपनी सुबह की बढ़त को बनाए हुए है। 11 बजे के आसपास 233.68 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 58,532.48 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 57.70 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 17,439.70 के स्तर पर नजर आ रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।