Rekha Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये शेयर, आइए डालें एक नजर

राकेश झुनझुनवाला पेशे से एक CA थे। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला ने अपने कॉलेज के दिनों से ही स्टॉक मार्केट में रुचि लेनी शुरु कर दी थी

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में करीब 19 स्टॉक्स शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 9800 करोड़ रुपये है

Rekha Jhunjhunwala portfolio: दिवंगत भारतीय अरबपति निवेशक और स्टॉक मार्केट के ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला को उनके निवेश पैटर्न के आधार पर भारत का वॉरेन बफे कहा जाता था। आम तौर पर बिगबुल के नाम से संबोधित किए जाने वाले राकेश झुनझुनवाला वैल्यू इन्वेस्टर थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने दलाल स्ट्रीट पर शॉर्ट सेलर के तौर पर की थी। समय बीतने के साथ ही उनके निवेश पैटर्न में काफी बदलाव आया और ट्रेडर और निवेशक दोनों बन गए।

राकेश झुनझुनवाला के साथ ही उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की भी स्टॉक मार्केट में काफी रुचि है। Trendlyne पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में करीब 19 स्टॉक्स शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 9800 करोड़ रुपये है। रेखा झुनझुनवाला की टॉप स्टॉक होल्डिंग में Titan, Metro Brands और Star Health and Allied Insurance Company के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा इनके पोर्टफोलियो में Aptech,Crisil, Federal Bank,Indian Hotels,Jubilant Pharmova,Rallis India,Tata Communications,NCC,Prozone Intu Properties, Jubilant Ingrevia,D B Realty के स्टॉक भी शामिल हैं।


बताते चलें कि राकेश झुनझुनवाला पेशे से एक CA थे। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला ने अपने कॉलेज के दिनों से ही स्टॉक मार्केट में रुचि लेनी शुरु कर दी थी। बाद में उन्होंने अपनी एक स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी RARE Enterprises की स्थापना की।

Stock market today : BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप 280.54 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

राकेश झुनझुनवाला ने रिटेल निवेशकों में शेयर बाजार की लोकप्रियता के प्रसार में काफी बड़ी भूमिका निभाई है। राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 32 शेयर हैं। इनका नेटवर्क 6 अरब डॉलर के आसपास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।