Reliance Industries : भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैपिटलाइजेशन पहली बार 250 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। गुरुवार, 28 अप्रैल को शेयर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से RIL ने यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 19.20 लाख करोड़ रुपये या 250.7 अरब डॉलर है, जो भारत में लिस्टेड कंपनियों में सबसे ज्यादा है। RIL का शेयर दोपहर लगभग 3 बजे 3 फीसदी की मजबूती के साथ 2,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
