रिलायंस जियो ने लगभग 31,000 करोड़ रुपये की देनदारियों का किया पूर्व भुगतान

समय से पहले भुगतान से कंपनी को प्रति वर्ष 1,200 करोड़ रुपये की बचत होगी

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 8:43 AM
ये देनदारियां FY23 से लेकर FY35 तक दी जानी थी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आज कहा कि उसने दूरसंचार विभाग (DoT) को 30,791 करोड़ रुपये ( ब्याज सहित) की अपनी पूरी आस्थगित देनदारी (deferred liability) का प्रीपेड भुगतान कर दिया है। इसके अलावा, Jio ने पिछले साल भारती एयरटेल (Bharti Airtel) से 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम भी हासिल किया था।

दूरसंचार विभाग (Department of Telecom (DoT) ने दिसंबर में दूरसंचार कंपनियों को आस्थगित स्पेक्ट्रम देनदारियों (deferred spectrum liabilities) के पूर्व भुगतान किये जाने की सुविधा प्रदान की थी। इस भुगतान के साथ रिलायंस जियो ने अब ट्रेडिंग के माध्यम से 2014-2015 में हासिल किये गये स्पेक्ट्रम के लिए पूरी आस्थगित देनदारियों का प्रीपेड भुगतान कर दिया है।

रिलायंस रिटेल ने एडवर्ब टेक्नोलॉजीज में 983 करोड़ रुपए में खरीदी 54% हिस्सेदारी


Jio ने 2016 में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए अक्टूबर में प्रीपेमेंट की पहली किश्त अदा की थी। ये देनदारियां FY23 से दी जानी थीं और इसे FY35 तक दिया जा सकता था लेकिन इस पर प्रति वर्ष 9.3-10% ब्याज लगाया जाता। वहीं जियो द्वारा इस पूर्व भुगतान (prepayment) से प्रति वर्ष 1,200 करोड़ रुपये की बचत होगी।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।