Rocket Share: एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक का भाव 102 रुपये से बढ़कर हुआ 7200, निवेशकों का 1 लाख रुपया हुआ 70 लाख

आईपीओ के समय कोई निवेशक 1,22,400 रुपये के लॉट के साथ इसमें बना रहता तो आज उसे 86.40 लाख रुपये मिलते

अपडेटेड Jun 11, 2022 पर 9:26 AM
ये स्टॉक पिछले एक साल में 102 रुपये से 7200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है जिससे इसमें करीब 6900 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है

Multibagger stock: ईकेआई एनर्जी सर्विसेज (EKI Energy Services) के शेयरों को मार्च 2021 में अपने आईपीओ के जरिये 102 रुपये के भाव पर पेश किया गया था। EKI Energy के शेयर 7 अप्रैल 2021 को बीएसई पर 140 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। जिनको ये शेयर लगे थे उन्हें इस पर लगभग 37 प्रतिशत लिस्टिंग बढ़त मिली थी।

वहीं मजबूत लिस्टिंग के बाद बीएसई एसएमई एक्सचेंज में EKI Energy का शेयर मूल्य 147 रुपये पर बंद हुआ। EKI Energy शेयर का भाव आज 7200 रुपये प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि स्टॉक अपनी लिस्टिंग के करीब एक साल में 102 रुपये के अपने इश्यू प्राइस से बढ़कर 7200 रुपये हो गया है। इसका ये भी मतलब निकलता है कि एक साल में इसके शेयरधारकों को लगभग 6900 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

EKI Energy शेयर के भाव का लेखा-जोखा


EKI Energy शेयर का भाव बीएसई एसएमई एक्सचेंज में 7 अप्रैल 2022 को 37 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। उसके बाद स्टॉक लगातार बढ़ रहा है और यह 2021 में भारतीय शेयर बाजार के मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। जनवरी 2022 में 12,599.95 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंचने के बाद, बीएसई एसएमई स्टॉक कंसोलिडेशन दिख रहा है। इस समय ये मंदड़ियों का फेवरेट बना हुआ है वे इस पर 'सेल ऑन राइज़' की रणनीति अपना रहे हैं।

पिछले एक महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जबकि इस साल अब तक यह 30 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक लगभग 5450 रुपये से बढ़कर 7200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें 32 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह, अपने आईपीओ लॉन्च के बाद से बीएसई के इस मल्टीबैगर स्टॉक 102 रुपये से 7200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस स्टॉक ने लगभग एक वर्ष के समय में करीब 6900 प्रतिशत की बढ़त दिखाई है।

हॉट सीपीआई डेटा से पिघला अमेरिकी बाजार, वॉल स्ट्रीट में जनवरी के बाद से दिखी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

कितना पैसा लगाते तो कितना रिटर्न मिलता उस पर एक नजर

EKI Energy के शेयर मूल्य पर नजर डालें तो पता चलता है कि यदि किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख रुपये आज 94,000 रुपये हो गया होता, जबकि इस साल अब तक के समय में यह 1 लाख रुपये 70,000 रुपये में हो गया होता। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख रुपये आज 1.32 लाख रुपये हो जाता। इसी तरह यदि कोई निवेशक लिस्टिंग के बाद भी 1 लाख रुपये के EKI Energy शेयरों में अब तक निवेशित रहता, तो उसका 1 लाख रुपये आज 70 लाख रुपये हो जाते।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक EKI Energy आईपीओ लॉट की कीमत 1,22,400 रुपये थी। यदि कोई निवेशक मजबूत लिस्टिंग के बाद भी स्टॉक में निवेशित रहता, तो उसका 1,22,400 रुपये आज 86.40 लाख रुपये हो जाता।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।