पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp)(जिसे पहले Magma Fincorp के नाम से जाना जाता था) के शेयरों में बुधवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस तेजी की बदौलत ये स्टॉक 52-हफ्ते के उच्च स्तर 343.75 रुपये पर पहुंच गया। अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीद में इस स्टॉक में तेजी नजर आई।
आज सुबह 10:24 बजे इस शेयरों में बड़ी मात्रा में कारोबार होने के कारण Poonawalla Fincorp 6 प्रतिशत चढ़कर 335.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 58,622 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई और बीएसई पर कुल इक्विटी के 2 प्रतिशत यानी कि संयुक्त रूप से 1.656 करोड़ इक्विटी शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली।
Poonawalla Fincorp साइरस पूनावाला समूह (Cyrus Poonawalla group) द्वारा प्रोमोटेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं दूसरी तरफ एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।
पिछले 6 महीनों के एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस इंडेक्स में 3.3 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में ये स्टॉक दोगुने से अधिक बढ़ गया। पिछले छह महीनों में इसमें 110 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है।
Poonawalla Fincorp नए प्रमोटर द्वारा संचालित है। इसका उद्देश्य कंज्यूमर और स्मॉल बिजनेस फाइनेंस के लिए टॉप की 3 NBFCs में से एक बनना है। Emkay Global Financial Services ने कहा "कंपनी को उम्मीद है कि उनका पोर्टफोलियो लगभग चार वर्षों में तीन गुना हो जाएगा। जिसमें इसका RoAs कर्ज की कम लागत पर 3.0-3.5 प्रतिशत की ओर बढ़ रहा है। पोर्टफोलियो सेक्योर्ड बनाम अन्सेक्योर्ड पोर्टफोलियो 65 प्रतिशत: 35 प्रतिशत की ओर शिफ्ट हो रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)