रूस और यूक्रेन के युद्ध का तनाव बाजार पर हावी, जानें अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं राइटर्स

आज वायदा बाजार में INTELECT, GNFC, STAR और LTI पर फ्रेश लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
विनय रजानी ने बैंक निफ्टी में सेल ऑन राइज की रणनीति बनाकर ट्रेड करना चाहिए

रूस और यूक्रेन के युद्ध का तनाव बाजार पर हावी है। निफ्टी आज 16200 के नीचे भी फिसल गया हालांकि इस समय रिकवर होकर निफ्टी 16400 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी आज भी निफ्टी के मुकाबले ज्यादा कमजोर है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट मार्केट एक्सपर्ट विनय रजानी है। विनय ने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर

INTELECT, GNFC, STAR और LTI


वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर

IRCTC, ASHOK LEYLAND, GODREJ PROP और ASIAN PAINTS

वायदा बाजार में आज के LONG UNWINDING रोल्स वाले शेयर

ONGC, JSPL, EXIDE और NALCO

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16500, 16400 और 16300 के स्तर पर नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16100, 16000 और 15900 के स्तर पर नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 35500, 35400 और 35300 के स्तर पर नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34500, 34600 और 35000 के स्तर पर नजर आये

Russia-Ukraine war : रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ सकता है देश का रक्षा बजट, इन स्वदेशी रक्षा कंपनियों के शेयरों में आयेगी तेजी

मार्केट एक्सपर्ट विनय रजानी की बाजार पर राय

विनय रजानी की बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार पर निगेटिव ट्रेंड ही बना रहेगा। आज निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। इसके अलावा बैंक निफ्टी तो निफ्टी से ज्यादा अंडरपरफॉर्म कर रहा है। आज बैंकिंग और आईटी बास्केट भी कमजोर नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर बाजार को स्ट्रक्चर निगेटिव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में 34100 का इंट्राडे लो बनते हुए भी हमने देखा।

इसलिए हमारी बैंक निफ्टी पर राय होगी कि यदि कोई भी पुल बैक इस इंडेक्स में दिखाई देता है तो हमें सेल ऑन राइज की रणनीति बनाते हुए ट्रेड करना चाहिए। वहीं निफ्टी पर भी आज के दिन बिकवाली की राय ही होगी। निफ्टी में 16250 के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 16400 पर स्टॉपलॉस लगाकर निफ्टी में 16050 के टारगेट के लिए शॉर्ट पोजीशन बना सकते हैं।

विनय रजानी के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

L&T Tech Ser Mar Fut : खरीदें - 4654 रुपये, लक्ष्य -4850 रुपये, स्टॉपलॉस - 4550 रुपये

Shriram Transport Mar Fut : बेचें - 1078 रुपये, लक्ष्य -1050 रुपये, स्टॉपलॉस - 1100 रुपये

विनय रजानी का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शन : LT

विनय ने कहा कि इस स्टॉक में पुल कॉल के रूप में सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह है। इसकी मार्च सीरीज की 1700 के स्ट्राइक वाली पुट कॉल 53 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 38 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। मार्च सीरीज में इसमें 83 रुपये के लक्ष्य आते हुए नजर आ सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।