पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 7 दिनों के लगातार गिरावट के दौर से उबरते हुए भारी बाउंस बैक देखने को मिला था और ये 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। बता दें कि इसके एक दिन पहले यानी गुरुवार को रूस-यूक्रेन के बढ़त तनाव के बीच साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। शुक्रवार को BSE Sensex 1,329 अंकों की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 410 अंक बढ़कर 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन बुलिश कैंडल बनाया था।
