Get App

Ukraine crisis के चलते मेटल के भाव आसमान पर, मोतीलाल के पसंदीदा टॉप मेटल स्टॉक जो चमका सकते हैं आपका पोर्टफोलियो

मोतीलाल ओसवाल ने अपने हाल में जारी नोट में कहा है कि मेटल सेक्टर में हमारी टॉप स्टॉक्स पिक्स Hindalco, Nalco और Coal India है। इनको कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से फायदा होता नजर आएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 10:31 AM
Ukraine crisis के चलते मेटल के भाव आसमान पर, मोतीलाल के पसंदीदा टॉप मेटल स्टॉक जो चमका सकते हैं आपका पोर्टफोलियो
भारत एल्युमिनियम का बड़ा एक्सपोर्टर है।

पिछले 5 कारोबारी सत्रों में निफ्टी मेटल इंडेक्स में करीब 12 फीसदी की तेजी आई है जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में 2 फीसदी की गिरावट आई है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते एल्युमिनियम, निकेल , स्टील, थर्मल कोल और पीसीआई कोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

भारत एल्युमिनियम का बड़ा एक्सपोर्टर है। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि Hindalco, National Aluminium Company (Nalco) और Vedanta जैसी कंपनियों को एल्युमिनियम की कीमतों मे  बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। इसी तरह कोल की बढ़ती डिमांड का सबसे ज्यादा फायदा Coal India को मिलता नजर आएगा। वहीं यूरोपियन में स्टील की कीमतों में किसी बढ़त का सबसे ज्यादा फायदा Tata steel को मिलेगा।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने हाल में जारी नोट में कहा है कि मेटल सेक्टर में हमारी टॉप स्टॉक्स पिक्स Hindalco, Nalco और Coal India है। इनको कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से फायदा होता नजर आएगा। यूरोप में स्टील की कीमतों में जोरदार तेजी आने की उम्मीद है जिसका Tata steel को बड़ा फायदा मिलेगा। हालांकि कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ने से ऊपरी स्तर पर खपत में गिरावट देखने को मिल सकती है यह एक जोखिम भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें