Get App

इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री घटी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा गिरावट अस्थाई

मई महीने में ओला इलेक्ट्रिक की गाड़ियों के पंजीकरण में 28% की कमी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 12:15 PM
इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री घटी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा गिरावट अस्थाई
ग्राहक नए बैटरी सुरक्षा नियमों के पालन के मामले में सरकार और ओईएम से स्पष्टता प्राप्त करने का इंतजार करते हुए गाड़ियां खरीदने में विलंब कर रहे हैं

तेजी से लोगों की पसंद बन रहे बैटरी से चलने वाले यानी कि इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़यों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। वाहन पोर्टल पर वाहन पंजीकरण के आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि महीने-दर-महीने बिक्री में वृद्धि के बाद मई में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 20% घटकर मई के महीने में 39,339 रह गया।

हालांकि इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने कहा है कि बढ़ते बाजार में पंजीकरण में गिरावट, विशेष रूप से अधिकांश व्हीकल सेगमेंट में मांग की तुलना में आपूर्ति में गिरावट, सुस्त भावना की ओर इशारा करती है। यह अस्थायी हो सकता है और यह गिरावट जून-जुलाई से अधिक नहीं टिकेगी और इसमें फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा कि कई कारकों की वजह से बिक्री में गिरावट नजर आई है। गाड़ियों की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, ईवी बैटरी पर सुरक्षा चिंताएं और दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बाद मौजूदा उत्पादों की बिल्ड क्वालिटी ने निर्माताओं को अपने उत्पादों के मानकों का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए विवश किया है। इसके अलावा ई-स्कूटर कंपनियां भी सतर्क हैं क्योंकि ईवी बैटरी और सुरक्षा मानकों को जल्द ही लागू किए जाने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें