रूपक डे ने ऑइल इंडिया के स्टॉक में 263 के स्तर पर 300 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और wavesstrategy.com आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है यानी कि पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
आज के खिलाड़ियों की बाजार पर राय
LKP Securities के रूपक डे ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि जब तक निफ्टी 16400 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तब तक इस पर हमारा नजरिया पॉजिटिव बना रहेगा और हम इसमें खरीदारी की सलाह देंगे।
Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय ने बाजार पर नजरिया बताते हुए कहा कि आरबीआई की आनेवाली मॉनेटरी पॉलिसी के चलते बैंक निफ्टी वोलटाइल रहेगा। इसलिए आरबीआई की पॉलिसी की इंतजार करेंगे तब तक स्टॉक स्पेसिफिक दांव लगाने में समझदारी रहेगी।
wavesstrategy.com आशीष कयाल ने कहा कहा कि इस हफ्ते आरबीआई पॉलिसी का बड़ा इवेंट है। बाजार को भी इसका इंतजार रहता है। इवेंट वाले हफ्ते के चलते बाजार वोलाटाइल रहेगा। हालांकि निफ्टी पर हमारी बाय ऑन डिप्स की राय होगी। निफ्टी यदि 16400 और 16300 के नीचे नहीं जाता तो इसमें 16700 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस रखना चाहिए।
Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jamna Auto
विभोर ने कहा कि इसमें 112 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 121 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 109 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Oil India
रूपक ने इस स्टॉक में 263 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 248 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 300 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Narayana Health
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 663 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 725 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 638 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY FACT
विभोर ने कहा कि इसमें 128 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 123 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Thyrocare
रूपक ने इस स्टॉक में 685 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 653 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 800 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Relaxo Footwears
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 996 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1095 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 965 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY CAPLIN
विभोर ने कहा कि इसमें 776 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 815 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 715 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY SUMI CHEM
रूपक ने इस स्टॉक में 471 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 448 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 550 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aegis Logistics
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 230 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 255 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 224 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।