Sansera Engineering के शेयर 7% टूटे , ऑर्डर कैंसिल होने से लगा झटका

बाजार में इस कंपनी की लिस्टिंग पिछले सितंबर में हुई थी। तब से यह स्टॉक सीमित दायरे में घूमता नजर आ रहा। वर्तमान में यह स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 744 रुपये के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 12:17 PM
Story continues below Advertisement
फिलहाल 10.20 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 60.15 रुपये यानी 7.80 फीसदी टूटकर 710.80 रुपये के आसपास नजर आ रहा था।

ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) आज यानी 27 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से ज्यादा टूटा गया। कंपनी ने बताया है कि उसके एक क्लाइंट ने अप्रैल महीने में 3,066 करोड़ रुपय का ऑर्डर दिया था। लेकिन अब यह  ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर दबाव में नजर आ रहा है।

कंपनी ने इस बारे में 26 जुलाई को दी गई जानकारी में बताया है कि उसको उत्तरीय अमेरिका में एक OEM से एक बड़ा ऑर्डर मिला था लेकिन ऑर्डर देने वाली कंपनी ने अपने प्रस्तावित प्रोजेक्ट को ना शुरु करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते इस प्रोजेक्ट से जुड़े कामों के लिए संसेरा इंजीनियरिंग को जो कॉन्ट्रै्क्ट मिला था। वह भी वापस ले लिया गया है।

आरबीआई ने पीरामल एंटरप्राइजेज को एनबीएफसी कारोबार शुरू करने की अनुमति दी


इस खबर के बाद आज यह शेयर 09.30 बजे के आसपास करीब 7.02 फीसदी टूटकर 715.75 रुपये के आसपास आ गया। फिलहाल 10.20 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 60.15 रुपये यानी 7.80 फीसदी टूटकर 710.80 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

बता दें कि संसेरा इंजीनियरिंग टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल के लिए तमाम तरह के कलपुर्जे बनाती है। जिसमें कनेक्टिंग रोड, रॉकर आर्म, क्रेन सॉफ्ट, गियर शिफ्ट फॉर्म जैसे कलपुर्जे शामिल है।

बता दें कि बाजार में इस कंपनी की लिस्टिंग पिछले सितंबर में हुई थी। तब से यह स्टॉक सीमित दायरे में घूमता नजर आ रहा। वर्तमान में यह स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 744 रुपये के आसपास दिख रहा है। जून में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने Buy रेटिंग के साथ इस स्टॉक का कवरेज शुरु किया गया था। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस स्टॉक के लिए 900 रुपये का लक्ष्य दिया है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।