ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी संसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) आज यानी 27 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से ज्यादा टूटा गया। कंपनी ने बताया है कि उसके एक क्लाइंट ने अप्रैल महीने में 3,066 करोड़ रुपय का ऑर्डर दिया था। लेकिन अब यह ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर दबाव में नजर आ रहा है।
