Get App

SBI के शेयरों में दिख सकती है 40% तक की जोरदार रैली, मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर है बुलिश, जानिए क्यों

मोतीलाल ओसवाल का यह भी कहना है कि पिछले कुछ तिमाहियों से अंडरराइटिंग में सुधार और रिकवरी टीम द्वारा किए गए अच्छे प्रदर्शन के चलते बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 4:11 PM
SBI के शेयरों में दिख सकती है 40% तक  की जोरदार रैली, मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर है बुलिश, जानिए क्यों
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एसआईबी के स्टॉक में वर्तमान लेवल से 40 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

मोतीलाल ओसवाल ने हाल में ही जारी अपने एक नोट में कहा है कि State Bank of India (SBI) लगातार अपने बैलेसशीट को मजबूती देने पर फोकस बनाए रखे हुए है। इसके साथ ही यह अपने रिटर्न रेश्यों में सुधार पर भी जोर दे रहा है। बैंक के मैनेजमेंट का फोकस हाई क्वालिटी, मजबूत लोन पोर्टफोलियो बनाने पर है जिससे बैंक के प्रदर्शन में जोरदार सुधार देखने को मिला है।

मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा है कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की स्थिति में एसबीआई अपने ट्रेजरी पोर्टफोलियो में MTM घाटे को बर्दाश्त करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

मोतीलाल ओसवाल का यह भी कहना है कि एसबीआई बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी के इस माहौल में मजबूती कायम रखने के नजरिए से अपने दूसरे समकक्ष बैंकों की तुलना में ज्यादा मजबूत स्थिति में है। इसको ध्यान मे रखते हुए इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए ₹675 का लक्ष्यदिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एसआईबी के स्टॉक में वर्तमान लेवल से 40 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें