Zen Technologies के शेयर आज इंट्र्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा भागा। कंपनी को भारतीय सेना से आज बड़ा ऑर्डर मिला है जिसका असर आज इस शेयर पर देखने को मिला। Zen Technologies ने सूचित किया है कि उसको भारतीय सेना से इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस कॉम्बेट स्मियुलेटर (IADCS) के प्रोटोटाइप के डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोटोटाइप को यूजर ट्रायल और रेडिनेश रेव्यू (UTRR) के लिए 30 हफ्ते के अंदर तैयार होना होगा।
बता दें कि यह एक प्रोजेक्ट सेंशन ऑर्डर है। इसका मतलब यह है कि सेना द्वारा प्रोटोटाइप के परीक्षण के बाद यह ऑर्डर फाइनल होगा। इस UTRR के पूरा होने के बाद कंपनी को भारतीय सेना के लिए 16 IADCS के कर्मशियल ऑर्डर मिल सकते है।
यह प्रोजेक्ट 2 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में प्रोटोटाइप डेवलप किया जाएगा और उसका परीक्षण होगा। परीक्षण में खरा उतरने पर आर्मी के लिए इसकी आपूर्ति होगी। इस उपकरण का उगयोग आर्मी के गनर्स को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।
फिलहाल 2:31 बजे के आसपास Zen Technologies के शेयर एनएसई पर 9.15 रुपये यानी 4.68 फीसदी की बढ़त के साथ 205 रुपये के आसपास नजर आ रहे है और इसका वॉल्यूम 851433 के आसपास है। आज एनएसई पर इस स्टॉक ने इंट्राडे में 205.40 रुपये का हाई और 201.90 रुपये का लो छुआ।स्टॉक का 52 वीक हाई 257.75 रुपये और 52 वीक लो 66.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,627 करोड़ रुपये है।
Zen Technologies डिफेंस ट्रेडिंग साल्युएंस उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा कंपनी ड्रोन और एंट्री ड्रोन साल्यूएंश भी उपलब्ध कराती है। कंपनी डिफेंस सेक्टर के लिए तमाम तरह के ट्रेनिंग इक्यूपमेंट उपलब्ध कराती है। जानकारों का कहना है कि सरकार दवारा देश में ड्रोन की इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का फायदा Zen Technologies को मिलेगा। कंपनी ड्रोन सेक्टर के लिए सरकार द्वारा लाई गई पीएलआई स्कीम का फायदा उठाने वाली अहम कंपनियों में है जिसके चलते हाल के दिनों में एक्शन देखने को मिला है।