Share Market Today: अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन

Aditya Birla Fashion, Caladium इनवेस्टमेंट को वारंट जारी कर 2195 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी 288.75 रुपये के भाव पर 7.6 करोड़ रुपये शेयर जारी करेगी

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
विप्रो UK की कंपनी Finastra के साथ करार किया है। कॉर्पोरेट बैंक्स डिजिटल सॉल्यूशन के लिए करार किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

    फोकस में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया PCA फ्रेमवर्क से बाहर हुआ है। PCA से बाहर आने से ब्रांच नेटवर्क बढ़ा सकेगी।


    M&M पर फोकस

    स्वराज इंजन में M&M 17.4% हिस्सा खरीदेगी । किर्लोस्कर इंडिया से स्वराज इंजन में हिस्सा खरीदेगी । M&M की हिस्सेदारी 34.72% से बढ़कर 52.13% होगी। M&M की सब्सिडियरी स्वराज इंजन बनेगी। स्वराज, महिंद्रा ट्रैक्टर के लिए डीजल इंजन बनाती है।

    त्रिवेणी टर्बाइन र्में ब्लॉक डील संभव

    Triveni Engg आज ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेचेगी। त्रिवेणी टर्बाइन में 11.85% हिस्सा बेचेगी। त्रिवेणी टर्बाइन के 3.82 करोड़ शेयर बेचेगी। कंपनी ब्लॉक डील के जरिए 875 करोड़ रुपये जुटाएगी । CMP पर 1% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील होगी। प्राइस रेंज 226.5-229 रुपये है। त्रिवेणी टर्बाइन में त्रिवेणी इंजीनियरिंग की 21.85% हिस्सेदारी है।

    रिलायंस और एसबीआई पर JEFFERIES की बुलिश राय, जानिये दोनों हैवीवेट स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस

     

    फोकस में ACC / AMBUJA CEM

    Adani Group ने ACC, अंबुजा सीमेंट के 13 अरब डॉलर के शेयर गिरवी रखे। Ambuja Cem में 63% और ACC में 57% हिस्सा गिरवी रखा है। विदेशी बैंकों के पासशेयर गिरवी रखे गए।

    Hero MotoCorp का करार

    HPCL के साथ EV चार्जिंग इंफ्रा के लिए पार्टनरशिप की है।

    SPICEJET पर फोकस

    कंपनी ने 80 पायलट्स को 3 महीने के लिए छुट्टी पर भेजा।

    Zydus Life पर फोकस

    Nulibry दवा को यूरोप में मार्केटिंग की मंजूरी मिली है। ब्रिजबायो फार्मा, Sentynl Therapeutics के जरिए मंजूरी मिली है। बच्चों के अनुवांशिक बीमार के इलाज में दवा का इस्तेमाल है।

    Aditya Birla Fashion फैशन जुटाएगी फंड

    Caladium इनवेस्टमेंट को वारंट जारी कर 2195 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी 288.75 रुपये के भाव पर 7.6 करोड़ रुपये शेयर जारी करेगी।

    Wipro का करार

    विप्रो UK की कंपनी Finastra के साथ करार किया है। कॉर्पोरेट बैंक्स डिजिटल सॉल्यूशन के लिए करार किया है।

    फोकस में Fino Payments Bank

    बैंक PaySprint में 4 करोड़ रुपये में 12.19% हिस्सा खरीदेगा।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।