इस ऑटो स्टॉक पर शेयरखान ने जताया भरोसा, दिया 1550 रुपये का टारगेट, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

शेयरखान का मानना है कि कंपनी के सभी सेगमेंट योजना अनुसार ग्रोथ के रास्ते पर है। आगे कंपनी के कृषि उपकरण , ICE पैसेंजर कार, पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल और हल्के कमर्शियल सारे सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने की संभावना है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
09 सितंबर 2022 को इस स्टॉक 1,365.90 रुपये पर अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 08 मार्च 2022 को 671.00 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra (M&M) को लेकर काफी बुलिश है। 12 सितंबर 2022 को इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में शेयरखान ने कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल डे को Mahindra & Mahindra ने अपने ईवी पोर्टफोलियो की योजना का खुलासा किया है। कंपनी के मैनेजमेंट ने ईवी सेगमेंट में ग्रोथ का एक मजबूत रोडमैप रखा है। कंपनी ने अपने XUV और BE ब्रांड के तहत 1 जनवरी 2023 से इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्चिंग करने की तैयारी में है।

    शेयरखान का मानना है कि कंपनी के सभी सेगमेंट योजना अनुसार ग्रोथ के रास्ते पर है। आगे कंपनी के कृषि उपकरण , ICE पैसेंजर कार, पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल और हल्के कमर्शियल सारे सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने की संभावना है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर शेयरखान ने Mahindra & Mahindra ने Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,550 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    Bajaj Finserv Share Price: बोनस की रिकॉर्ड डेट से पहले शेयरों में जमकर खरीदारी, 5% से अधिक उछल गए भाव


    फिलहाल 12.26 बजे के आसपास स्टॉक एनएसई पर 2.35 रुपये यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 1,294.70 के स्तर पर नजर कारोबार करता नजर आ रहा था। स्टॉक ने 1,309.70 रुपये का इंट्राडे हाई छुआ जबकि इसका इंट्राडे लो 1,296.45 रुपये का है। कल के कारोबार में यह शेयर 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 1,297.00 रुपये पर बंद हुआ। वर्तमान में स्टॉक क वॉल्यूम 43,674 शेयरों का है।

    09 सितंबर 2022 को इस स्टॉक 1,365.90 रुपये पर अपना 52 वीक हाई छुआ था जबकि 08 मार्च 2022 को 671.00 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था।

    वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 4.92 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि 52 वीक हाई से 93.55 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 161,453.42 करोड़ रुपये है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Sep 13, 2022 12:40 PM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।