Sharekhan BSE500 Top Pick: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते पिछले 2 कारोबारी सत्रों में करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ भारतीय बाजार में आज भी गिरावट देखने को मिली। इस कमजोरी के बावजूद ब्रोकरेज फर्म शेयरखान BSE500 में शामिल इन 5 शेयरों पर बुलिश है और उसका मनाना है कि इन शेयरों में 30 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।
Larsen and Toubro Infotech | लार्सन एंड टूब्रो में शेयरखान ने Buy रेटिंग देते हुए 8100 रुपये का टार्गेट दिया है। इसका वर्तमान भाव 6798 रुपये है। शेयर खान का मानना है कि इस स्टॉक में 19 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
ICICI Prudential Life Insurance | आईसीआईसीआई प्रु में शेयरखान ने Buy रेटिंग देते हुए 754 रुपये का टार्गेट दिया है। इसका वर्तमान भाव 578 रुपये है। शेयर खान का मानना है कि इस स्टॉक में 30 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
ICICI Lombard General Insurance | आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने Buy ऱेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 1,750 रुपये का लक्ष्य दिया है। इसका वर्तमान भाव 1,340 रुपये है। शेयर खान का मानना है कि इस स्टॉक में 30 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
Tata Elxsi | इस स्टॉक में शेयरखान ने Buy ऱेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 8,160 रुपये का लक्ष्य दिया है। इसका वर्तमान भाव 7,283 रुपये है। शेयर खान का मानना है कि इस स्टॉक में 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
L&T Technology Services | एलएंडटी टेक्नोलॉजी में शेयरखान ने ने Buy ऱेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 6,350 रुपये का लक्ष्य दिया है। इसका वर्तमान भाव 5,110 रुपये है। शेयर खान का मानना है कि इस स्टॉक में 24 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।