Get App

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 4% उछले, कम प्रोविजंस से नेट प्रॉफिट बढ़ने से स्टॉक में दिखी तेजी

बैंक ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में बिजनेस मोमेंटम और कलेक्शन के लिहाज से Q1FY23 सबसे अच्छी पहली तिमाहियों में से एक रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 5:11 PM
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 4% उछले, कम प्रोविजंस से नेट प्रॉफिट बढ़ने से स्टॉक में दिखी तेजी
AU Small Finance Bank का प्रोविजन वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान 81 प्रतिशत घटकर 38 करोड़ रुपये रहा जिससे बैंक के नतीजे पॉजिटिव आये

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयरों में आज यानी गुरुवार 21 जुलाई को लगभग चार प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बैंक का वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज नेट प्रॉफिट से 32 प्रतिशत बढ़कर 268 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में बैंक के प्रोविजंस में कमी देखने को मिली

बैंक के दर्ज किये नतीजों के मुताबिक प्रोविजंस में कमी आने की वजह नतीजे पॉजिटिव देखने को मिले। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान बैंक का प्रोविजन 81 प्रतिशत गिरकर 38 करोड़ रुपये रहा।

इसके अतिरिक्त बेहतर एसेट क्वालिटी और हायर डिस्बर्समेंट के कारण भी बैंक के लाभ में बढ़ोत्तरी नजर आई थी।

बैंक ने अपने नतीजों के लिए जारी प्रेस रिलीज में कहा, "Q1FY23 पिछले 5 वर्षों में बिजनेस मोमेंटम और कलेक्शन के लिहाज से सबसे अच्छी पहली तिमाहियों में से एक रही। इस दौरान सालाना आधार पर डिस्बर्समेंट 345% बढ़कर 8,445 करोड़ रुपये रहा जबकि पहली तिमाही के दौरान कलेक्शन इफिसिएंसी 105% रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें