आज यानी 11 फरवरी के कारोबार में हीरोमोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने कल यानी 10 फरवरी को अपने तिमाही नतीजे घोषित किए। जिसके मुताबिक Hero Motocorp (हीरो मोटकॉर्प) का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 36.7% घटकर 686 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में Hero Motocorp को 1084.47 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
Hero Motocorp ने निवेशकों को 60 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Hero Motocorp का EBITDA दिसंबर 2021 तिमाही में 32% गिरकर 960 रुपए रहा। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1413 करोड़ रुपए था। दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 12.2% रहा।
Jefferies ने इस स्टॉक पर Hold की रेटिंग दी है और इसके लिए 2,560 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि तीसरी तिमाही में कंपनी के EBITDA और मुनाफे में कमी आई है लेकिन आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे है। रिकॉर्ड हाई पर प्रति व्हीकल ग्रॉस प्रॉफिट रहा है और इसमें तिमाही आधार पर 9% का उछाल देखने को मिला है।
09:29 बजे के आसपास बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 28.15 रुपये यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 2,705.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 54,418 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,629.05 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 2,310.00 रुपये पर है। आज के कारोबार में यह शेयर 2,670.00 रुपये के स्तर पर खुला था जबकि कल के कारोबार में यह स्टॉक 2,734.10 के स्तर पर बंद हुआ था।