Zomato के शेयर 9% फिसले, जानिए क्या है वजह, क्या अब आपको करना चाहिए निवेश?

Credit Suisse ने Zomato पर Outperform रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसका टार्गेट प्राइस घटा दिया है। क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक का लक्ष्य 185 रुपये से घटाकर 120 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
BofAML ने इस स्टॉक पर Buy कॉल दी है और इसका लक्ष्य 115 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा है कि तिमाही प्रदर्शन से निराशा रही है। रेवेन्यू अनुमान से कम रहा है।

Zomato Share Price: आज यानी 11 फरवरी के कारोबार में Zomato के शेयर में शुरुआती कारोबार में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने कल यानी 10 फरवरी को अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में घाटा कम होकर 63 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 352 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी को 429 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Zomato का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 82.7 फीसदी बढ़कर 1,112 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर तिमाही में 609.4 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी के एडजस्टेड रेवेन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर यह 78 फीसदी बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रहा, वहीं तिमाही आधार पर यह समान रहा है।

Zomato की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (Gov) दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 84.5 फीसदी बढ़कर और तिमाही आधार पर 1.7 फीसदी बढ़कर 5,500 करोड़ रुपये रही।


LIC IPO : सेबी में आज जमा हो सकता है ड्राफ्ट पेपर, IRDAI दे चुका है मंजूरी

कंपनी ने बताया, "दिसंबर तिमाही में कुल ऑर्डर की संख्या सालाना आधार पर 93 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी बढ़ी है। वहीं कंपनी का एवरेज ऑर्डर वैल्यू (डिलीवरी चार्जेज को जोड़कर) तिमाही आधार पर 3 फीसदी घटी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने कस्टमर डिलीवरी चार्जेज घटाया है।"

आइए डालते है एक नजर क्या है इस स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

Morgan Stanley ने इस स्टॉक पर Overweight रेटिंग की राय दी है और उसने इस स्टॉक के लिए 150 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मंथली ट्रांसएक्टिंग यूजर्स में ग्रोथ की कमी से ग्रॉस ऑर्डर वॉल्यूम में सुस्ती आई है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा नियर टर्म में शेयर छोटे रेंज में रह सकता है।

Credit Suisse ने जौमेटो पर Outperform रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसका टार्गेट प्राइस घटा दिया है। क्रेडिट सुईस ने इस स्टॉक का लक्ष्य 185 रुपये से घटाकर 120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Gross Order Value में सुस्ती से तीसरी तिमाही कमजोर रही है।

BofAML ने इस स्टॉक पर Buy कॉल दी है और इसका लक्ष्य 115 रुपये रखा है। ब्रोकरेज ने कहा है कि तिमाही प्रदर्शन से निराशा रही है। रेवेन्यू अनुमान से कम रहा है।

फिलहाल 09:55 बजे जौमेटो के शेयर एनएसई पर 5.75 अंक यानी 6 फीसदी टूटकर 88.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे है। कल के कारोबार में यह शेयर 94.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था जबकि आज यह शेयर 92.75 रुपये के स्तर पर खुला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।