Marksans Pharma के शेयरों में आज इंट्राडे मे 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड ने 50 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने कहा है कि उसकी बोर्ड ने खुले बाजार से कंपनी के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। इन बायबैक के जरिए अधिकतम 60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जाएगे।
मुंबई स्थित दवा बनाने वाली कंपनी शेयरों के बायबैक के जरिए अपने शेयरधारको को फायदा पहुंचाना चाहती है। बढ़ती उत्पादन लागत और अमेरिका में कीमतों पर दबाव से जुड़ी चुनौतियों के बीच यह कंपनी का पहला बायबैक ऑफर है। ऐसे माना जा रहा है कि इस बायबैक के तहत अधिकतम शेयर परचेंज होने पर कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की होल्डिंग 48.25 फीसदी से बढ़कर 49.46 फीसदी हो जाएगी।
इस बायबैक के बाद कंपनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग 51.75 फीसदी से घटकर 50.54 फीसदी पर आ जाएगी।
गौरतलब है कि बायबैक के प्रस्ताव पर बोर्ड की तरफ से विचार करने की खबर आने के बाद Marksans Pharma के शेयरों में 18 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
फिलहाल Marksans Pharma का शेयर 2.01 बजे के आसपास एनएसई पर 0.90 रुपये यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 49.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का दिन का ऊपरी स्तर 49.50 रुपये पर है जबकि दिन का निचला स्तर 47.80 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 91.30 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 38.60 रुपये पर है। स्टॉक का करेंट मार्केट वॉल्यूम 2,220,061 है। कंपनी का मार्केट कैप 2,015 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)