आज इंट्राडे कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) ने वित्त वर्ष 2023 के अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। पहली तिमाही में कंपनी के एबिट में तिमाही आधार पर 185 बेसिस प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है और यह 23.1 फीसदी पर रही है।
आज के इंट्राडे ट्रेंड में एनएसई पर टीसीएस 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 3,134 रुपये तक जाते नजर आए है। वहीं Coforge, Mindtree, Larsen & Toubro Infotech और MphasiS के शेयरों में 3-4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं Tech Mahindra, L&T Technology Services, Wipro, HCL Technologies और Infosys के शेयरों में 2-2.8 फीसदी की कमजोरी आई है।
12.33 बजे के आसपास निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.31 फीसदी टूटकर 27315 के आसपास नजर आ रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 9,478 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में `9,926 करोड़ रुपये पर रहा था।
इस अवधि में कंपनी की रुपये में होने वाली आय तिमाही आधार पर 50,591 करोड़ रुपये सेबढ़कर 52,758 करोड़ रुपये पर आ गई है। पहली तिमाही में कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिट 12,628 करोड़ रुपये से घटकर 12,186 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं एबिट मार्जिन तिमाही आधार पर 24.96 फीसदी से घटकर 23.12 फीसदी पर आ गई है।
अब क्या है ब्रोकरजेज की राय
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 तक मार्जिन पर दबाव रहने की उम्मीद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टीसीएस को Buy ऱेटिंग देते हुए 3,785 रुपये का टारगेट दिया है। इसी तरह नोमुरा का कहना है कि ऑर्डर बुक में कमजोरी और क्रॉस करेंसी दिक्कतों की वजह से टीसीएस के रेवेन्यू 10.8 फीसदी से घटकर 9 फीसदी पर आ सकती है। अनुमान है कि रेवेन्यू ग्रोथ के नजरिए से टीसीएस इंफोसिस की तुलना में पीछे रह सकता है।
फिलहाल 12.40 बजे के आसपास टीसीएस का शेयर एनएसई पऱ 145.65 रुपये यानी 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 3118.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)