बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 16,000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसमें 16500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
Top 10 trading ideas: 08 जुलाई 2022 को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में 5 कारोबारी दिनों में से 4 कारोबारी दिनों में तेजी देखने को मिली और निफ्टी करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ 16,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। वौलेटिलिटी में आई कमी, कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार को सपोर्ट मिला।
शुक्रवार को निफ्टी करीब आधा फीसदी की बढ़त के साथ 16,172 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को निफ्टी अपने हाल में बने बीयरिश गैप जोन को भरते हुए 16,172 की बाधा के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने वीकली स्कैल पर लगातार तीसरे हफ्ते आए हायर हाईज और हायर लो बनाते हुए बुलिश कैडलिस्टिक पैटर्न बनाया जो इस बात का संकेत है कि मंदड़ियों के लिए बाजार का रुख पॉजिटिव है।
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 16,000 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसमें 16500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी मे शॉर्ट टर्म में तेजी जारी रहने की उम्मीद है और यह 16550 और 16650 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ अब निफ्टी का सपोर्ट बेस ऊपर की तरफ आ गया है और 16000-15900 की रेंज में इसके लिए दिख रहा है। आने वाले हफ्ते में एक -दो कारोबारी सत्रों में हल्के करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इस तरह की किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके की तरफ इस्तेमाल करने की सलाह होगी।
एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 टॉप ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
HDFC Securities के नागराज शेट्टी की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
KEC International: Buy | LTP: Rs 411.1 | इस स्टॉक में 385 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 9.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
EIH: Buy | LTP: Rs 134 | इस स्टॉक में 125 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 147 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
M&M Financial Services: Buy | LTP: Rs 198 | इस स्टॉक में 185 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 230 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Bank: Buy | LTP: Rs 1,397 | इस स्टॉक में 1,330 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,550 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
IRB Infrastructure Developers: Buy | LTP: Rs 210 | इस स्टॉक में 190 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 250 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Reliance Securities के जतिन गोहिल की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Container Corporation of India: Buy | LTP: Rs 657 | इस स्टॉक में 585 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 780 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Mahindra & Mahindra Financial Services: Buy | LTP: Rs 198 | इस स्टॉक में 164 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 244 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 23 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Dalmia Bharat: Buy | LTP: Rs 1,434 | इस स्टॉक में 1,290 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,730 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Bharti Airtel: Buy | LTP: Rs 695.15 | इस स्टॉक में 666 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस के साथ, 835 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Trent: Buy | LTP: Rs 1,204.25 | इस स्टॉक में 1,140 रुपए के नीचे स्टॉप लॉस के साथ, 1,300 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)