Marksans Pharma के शेयरों में आज इंट्राडे मे 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के बोर्ड ने 50 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने कहा है कि उसकी बोर्ड ने खुले बाजार से कंपनी के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है। इन बायबैक के जरिए अधिकतम 60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जाएगे।
