PTC India के शेयर 6% चढ़े, हाईकोर्ट ने बिजली वितरण कंपनियों के दिए बकाया चुकाने के निर्देश

Danu Wind Parks बाकाय न चुका सकने की वजह से PFS के बुक में स्ट्रेस्ड असेट के रूप में दर्ज हो गई थी.

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने बिजली वितरण कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने सभी बकाए का भुगतान करें.

पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज यानी 17 मार्च को इंट्राडे में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने बिजली वितरण कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने सभी बकाए का भुगतान करें। अदालत ने Danu Wind Parks को निर्देश दिया है कि अदालत के इस आदेश के 6 महीनें के अंदर पावर पर्चेज एग्रीमेंट में तय दर के मुताबिक अपने सभी बकाए और एरियर्स का भुगतान करे। अदालत के इस आदेश से आंध्र प्रदेश के उन दूसरे विंड और सोलर प्रोजेक्ट्स को भी फायदा होगा जिनको PFS से फंड मिला है।

Danu Wind Parks ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल और अनन्तपुर जिले में 22.8 MW और 25.3 MW क्षमता की दो विंड पावर परियोजएं डेवलप की हैं। इनकी कमीशनिंग 2016 और 2018 में हुई थी। PTC India Financial Services ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए 117 करोड़ रुपए और 169 करोड़ रुपए का लोन मंजूर किया था।

2019 में राज्य सरकार के एनर्जी विभाग ने विंड और सोलर एनर्जी खरीद कीमत की समीक्षा करने और इसको घटाने के उपाय सुझाने के लिए एक हाई लेवल समिति बनाई थी। इसके बाद वितरण कंपनियों ने डेवलपर्स को सूचित किया था कि टैरिफ रेट को घटा दिया गया है और अब ये रेट डिस्कॉम और डेवलपर्स के बीच हुए पावर पर्चेज करार में निर्धारित रेट से कम हो गई है। इस परिणामस्वरूप Danu Wind Parks बाकाय न चुका सकने की वजह से PFS के बुक में स्ट्रेस्ड असेट के रूप में दर्ज हो गई थी।


Godrej Properties में 3% की तेजी, Noida project में हुई जोरादार बिक्री का दिखा असर

फिलहाल 11:30 AM के आसपास PTC India Financial Services के शेयर एनएसई पर 0.65 रुपए यानी 3.9 फीसदी की बढ़त के साथ 17.15 रुपए पर नजर आ रहा था। आज का इसका डे लो 16.60 रुपए का और डे हाई 17.75 रुपए का है। इसका 52 वीक हाई 25.95 रुपए और 52 वीक लो 15 रुपए का है। कंपनी का मार्केट कैप 1101 करोड़ रुपए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।