Get App

TORRENT PHARMA के शेयर 7% भागे, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज का क्या है नजरिया, आप करना चाहेंगे निवेश

सीएलएसए ने TORRENT PHARMA पर Buy रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 3,550 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 11:10 AM
TORRENT PHARMA के शेयर 7% भागे, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज का क्या है नजरिया, आप करना चाहेंगे निवेश
जेफरीज ने TORRENT PHARMA पर Hold रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 2,573 रुपये का टारगेट दिया है

26 मई यानी आज के कारोबार में TORRENT PHARMA के शेयरों में तेजी देखने को मिली। दरअसल कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। US बिक्री उम्मीद से बेहतर रही है लेकिन 485 करोड़ के Exceptional खर्च के चलते 118 करोड़ का घाटा हुआ है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में कंपनी को 324 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

चौथी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 2,131 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,937 करोड़ रुपये पर रही थी।

साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 582 करोड़ रुपये से घटकर 561 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 30.05 फीसदी से घटकर 26.33 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें