हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयरों ने लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार किया।गुरुवार रेंज बाउंड मार्केट में इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर हिंडाल्को का शेयर 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 577.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) सुबह 11:01 बजे 0.13 प्रतिशत बढ़कर 58,760 पर कारोबार कर रहा था।
भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी के शेयर में पिछले दो दिनों से दिख रही मुनाफावसूली के चलते 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्टॉक ने मंगलवार 29 मार्च 2022 के अपने 636 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
हालांकि पिछले तीन महीनों में हिंडाल्को ने एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पर 0.78 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। बेंचमार्क इंडेक्स पर 19 प्रतिशत की तेजी के मुकाबले पिछले एक साल में स्टॉक 77 प्रतिशत उछला है।
हिंडाल्को ने अगले पांच वर्षों में 8 अरब डॉलर का कैपेक्स प्लान जाहिर किया है। यह कुल कैपेक्स वित्त वर्ष 2023-27 में खर्च किया जाएगा। जिसमें से 4.5-4.8 अरब डॉलर नॉवेलिस (Novelis) में उपयोग होगा जबकि 3.37 अरब डॉलर भारत के कारोबार पर खर्च किया जाएगा।
मैनेजमेंट को बेवरेज कैन, ऑटोमोटिव बॉडी शीट, स्पेशलिटीज और एयरोस्पेस जैसे प्रमुख सेगमेंट से एल्युमीनियम की मजबूत मांग दिखाई देती है। एल्युमीनियम में आपूर्ति में व्यवधान से घाटा गहराएगा और इसके परिणामस्वरूप FY23 और FY24 के दौरान LME की कीमतें अधिक होंगी।
Motilal Oswal Financial Services ने हिंडाल्को पर 750 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है।
ICICI Securities ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति की कमी और मजबूत मांग संभावनाओं ने एल्युमीनियम की ग्लोबल कीमतों को अच्छे स्तर पर ला दिया है। हाल ही में घोषित अपनी ग्रोथ कैपेक्स प्लान के साथ मध्यम से लंबी अवधि के लिए हिंडाल्को को इससे फायदा हो सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )