ANGEL ONE, Sameet Chavan
ANGEL ONE, Sameet Chavan
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते हमें 25 जुलाई को बाजार में सुस्त ओपनिंग देखने को मिली। उस दिन कारोबार के अंत में दोनों तरफ के हल्के स्विंग के साथ निफ्टी अपने ओपनिंग लेवल के पास ही बंद हुआ था। अगले कारोबारी दिन यानी 26जुलाई को भी बाजार में कमजोरी देखने को मिली और निफ्टी 16,500 के नीचे फिसलता नजर आया।
लेकिन बुधवार से स्थितियां एकदम से बदलती नजर आई। निचले स्तर से जोरदार खरीदारी लौटी।जिसके चलते फेड पॉलिसी और मंथली एक्सपायरी के चलते निफ्टी अपने कुछ अहम लेवल फिर से हासिल करते नजर आया। यूएस फेड ने उम्मीद के मुताबिक बहुत आक्रामक ना होकर दरों में उम्मीद के मुताबिक सिर्फ 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की जिससे बाजार ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा फेड की कमेंट्री से भी बाजार को सपोर्ट मिला। जिसके चलते एक्सपायरी सेंशन में बाजार जोरदार जोश में नजर आया और बाजार एक बार फिर 29 जुलाई को जोरदार बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।
बीते हफ्ते निफ्टी मजबूती के साथ अपने 17,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के ऊपर बंद हुआ। यह लेवल निफ्टी का '200-SMA' भी है जो टेक्निकल नजरिए से काफी अहम भी है। इसके साथ ही अब हम 3 महीने के हाई पर नजर आ रहे है जो बुल्स के लिए अच्छा संकेत है। पिछला हफ्ता बजार के लिए ट्रेंड डिसाइड करने वाला हफ्ता साबित हुआ है। ऐसे में हमें अब अगस्त महीने के लिए काफी बड़ी संभावनाएं नजर आ रही है।
पिछले कुछ कारोबारी हफ्तों से हमें बैक-टू-बैक गैप देखने को मिले है जिनको ब्रेक अवे गैप और रन अवे गैप कह सकते है। यह बाजार में मजबूत मोमेंटम का संकेत है। ऐसे में जब तक हमें 17,018 – 16,948 का गैप एरिया भरता नहीं दिखता है तब तक हमें बाजार में काफी मोमेंटम देखने को मिल सकता है। जहां तक निफ्टी का संबंध है इसमें आगे हमें कुछ कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है लेकिन ब्रॉडर मार्केट में अंडरटोन मजबूत बना रहेगा। आज शुरु होने वाले हफ्ते में 17380 और उसके बाद 17450 का स्तर निफ्टी के लिए काफी अहम होगा।
हालांकि ग्लोबल बाजार में हमें कुछ राहत देखने को मिल रही है लेकिन ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह लापरवाही ना बरते और समय-समय पर ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली करते रहे और संभावित तेजी वाले शेयरों पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 50इंडेक्स भी अपने '200-SMA' को पार कर चुका है। पिछले हफ्ते कुछ मिडकैप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है ऐसे में हमें कैश सेगमेंट के भी कुछ अच्छे शेयरों पर दावं लगाने चाहिए।
आज के 2 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Finolex Cables: Buy | LTP: Rs 424.55 | इस स्टॉक में 404 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 460 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
National Aluminium Company: Buy | LTP: Rs 77.80 | इस स्टॉक में 73 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 85 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।