Get App

बाजार में तेजी के संकेत कायम, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली में ना बरतें ढ़िलाई- समीत चव्हाण

समीत चव्हाण का कहना है कि जब तक हमें 17,018 – 16,948 का गैप एरिया भरता नहीं दिखता है तब तक हमें बाजार में काफी मोमेटम देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 10:08 AM
बाजार में तेजी के संकेत कायम, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली में ना बरतें ढ़िलाई- समीत चव्हाण
पिछला हफ्ता बजार के लिए ट्रेंड डिसाइड करने वाला हफ्ता साबित हुआ है। ऐसे में हमें अब अगस्त महीने के लिए काफी बड़ी संभावनाएं नजर आ रही है।

ANGEL ONE, Sameet Chavan

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते हमें 25 जुलाई को बाजार में सुस्त ओपनिंग देखने को मिली। उस दिन कारोबार के अंत में दोनों तरफ के हल्के स्विंग के साथ निफ्टी अपने ओपनिंग लेवल के पास ही बंद हुआ था। अगले कारोबारी दिन यानी 26जुलाई को भी बाजार में कमजोरी देखने को मिली और निफ्टी 16,500 के नीचे फिसलता नजर आया।

लेकिन बुधवार से स्थितियां एकदम से बदलती नजर आई। निचले स्तर से जोरदार खरीदारी लौटी।जिसके चलते फेड पॉलिसी और मंथली एक्सपायरी के चलते निफ्टी अपने कुछ अहम लेवल फिर से हासिल करते नजर आया। यूएस फेड ने उम्मीद के मुताबिक बहुत आक्रामक ना होकर दरों में उम्मीद के मुताबिक सिर्फ 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की जिससे बाजार ने राहत की सांस ली।

इसके अलावा फेड की कमेंट्री से भी बाजार को सपोर्ट मिला। जिसके चलते एक्सपायरी सेंशन में बाजार जोरदार जोश में नजर आया और बाजार एक बार फिर 29 जुलाई को जोरदार बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें