भारतीय बाजार हाल के दिनों में ग्लोबल बाजारों में आई कमजोरी के बावजूद मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि कुछ मार्केट एनालिस्ट ऐसे हैं जिनका मानना है कि पश्चिम देशों की मंदी के चलते आगे भारतीय बाजारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। Max Life Insurance के सीईओ मिहिर वोरा ने CNBC TV-18 को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि यूरोप और चीन ग्लोबल इकोनॉमी का एक बड़ा हिस्सा हैं। अगले कुछ महीनों तक इनकी तरफ से कोई अच्छी खबर आने की संभावना नहीं है। मौद्रिक नीतियों को लेकर यूएस फेड और ECB का नजरिया काफी कठोर हो गया है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट के लिए काफी बड़ी चुनौतियां नजर आ रही हैं। भारतीय बाजार के लिए ये किसी खतरे की घंटी की तरह ही है।
