SpiceJet Q3 results: एक साथ दो तिमाहियों के नतीजे हुए जारी, जुलाई तिमाही में 441 करोड़ का घाटा, दिसंबर में फायदे में आई कंपनी

SpiceJet Q3 results: स्पाइसजेट लिमिटेड ने 26 फरवरी को जारी किये गये दो तिमाहियों के नतीजों में जुलाई-सितंबर अवधि के लिए शुद्ध घाटा 441.7 करोड़ रुपये दर्ज किया। जबकि अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए 25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन ने 25 फरवरी को देर रात समाप्त हुई बोर्ड बैठक के बाद नतीजों की घोषणा की

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
SpiceJet ने Q3FY25 में 12.67 लाख यात्रियों को ढोया, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 3 प्रतिशत थी। Q2FY25 में, 9.69 लाख यात्रियों को ढोया। जिसकी बाजार हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत थी

SpiceJet Q3 results: स्पाइसजेट लिमिटेड ने 26 फरवरी को जुलाई-सितंबर अवधि के लिए शुद्ध घाटा 441.7 करोड़ रुपये और अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए 25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन ने 25 फरवरी को देर रात समाप्त हुई बोर्ड बैठक के बाद एक साथ दो तिमाहियों के नतीजों की घोषणा की। चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह (chairman and managing director Ajay Singh) ने एक बयान में कहा, "एक दशक में पहली बार, कंपनी की नेटवर्थ सकारात्मक हो गई। यह एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन जो हमारी टर्नअराउंड रणनीति की सफलता को रेखांकित करता है। अतीत को हमनें पीछे छोड़ दिया है और हम अब स्पाइसजेट के लिए एक मजबूत, अच्छा भविष्य बनाने पर दृढ़ता से फोकस कर रहे हैं।"

गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने 2023-24 (FY24) की तीसरी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा और FY24 की दूसरी तिमाही में 431.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

Q2FY25 और Q3FY25 दोनों का रेवन्यू क्रमशः 817.12 करोड़ रुपये और 1,140.66 करोड़ रुपये रहा। जो कि Q2FY24 में देखे गए 1,425.29 करोड़ रुपये और Q3FY24 में 1,756.6 करोड़ रुपये से कम है।


पैसेंजर लोड फैक्टर रहा 87 प्रतिशत

एयरलाइन ने बयान में कहा, "मजबूत पैसेंजर डिमांड, बेहतर यील्ड्स और बढ़ी हुई ऑपरेशनल एफिसिएंसी के कारण कुल रेवन्यू 35 प्रतिशत बढ़कर 1,651 करोड़ रुपये हो गया। पैसेंजर लोड फैक्टर (PLF) 87 प्रतिशत रहा।"

दो तिमाही के दौरान डोमेस्टिक ट्रवेल में तेज वृद्धि के बावजूद रेवन्यू में गिरावट रही। भारत में डोमेस्टिक ट्रवेल की मांग पिछली आठ तिमाहियों से लगातार बढ़ रही है।

Q2FY25 में, स्पाइसजेट ने 9.69 लाख यात्रियों को ढोया। जिसकी बाजार हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत थी। पिछले वर्ष, इसी अवधि के दौरान, स्पाइसजेट ने 15.90 लाख यात्रियों को ढोया था और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.3 प्रतिशत थी। इसी तरह, Q3FY25 में, स्पाइसजेट ने 12.67 लाख यात्रियों को ढोया, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 3 प्रतिशत थी। पिछले वर्ष, इसी अवधि के दौरान, स्पाइसजेट ने 5.6 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ 21.84 लाख यात्रियों को ढोया था।

स्पाइसजेट के मुख्य बिजनेस अधिकारी देबोजो महर्षि (SpiceJet chief business officer Debojo Maharshi) ने कहा, "मजबूत डिमांड और प्रभावी नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन से पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के दौरान RASK में डबल डिजिट ग्रोथ होने की उम्मीद है।"

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।