Get App

खबरों के दम पर इन शेयरों में आज जरूर रहेगी हलचल

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2019 पर 9:21 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में आज जरूर रहेगी हलचल

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

विप्रो ने लगातार दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। बैंक की आय अनुमान के मुताबिक तो मार्जिन उम्मीद से ज्यादा रही है। कंपनी ने तीन पर एक बोनस शेयर देने का किया एलान भी किया है।

वहीं एचडीएफसी बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। प्रोविजनिंग बढ़ने के बावजूद बैंक के मुनाफे में 20 फीसदी का उछाल दिखा है। हालांकि एनपीए भी बढ़ा है।

उधर तीसरी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 26 फीसदी घटा है। तीसरी तिमाही में एनपीए और प्रोविजनिंग बढ़ने से आज इस शेयर में दबाव दिख सकता है।

एलएंडटी

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने एलएंडटी के 9000 करोड़ रुपये के बायबैक ऑफर को खारिज कर दिया है। सेबी ने ऑफर को नियमों के खिलाफ बताते हुए मंजूरी नहीं दी है। एलएंडटी ने अक्टूबर में 9000 करोड़ रुपये के बायबैक ऑफर की घोषणा की थी जिसके तहत 1475 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 6.1 करोड़ शेयरों का बायबैक होना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें