Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 9:38 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों मे दिख सकता है एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में मैक्स हेल्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक KKR अपना पूरा हिस्सा 10000-12000 करोड़ रुपये में बेचेगा। KKR मैक्स हेल्थ में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है । सौदे के लिए KKR की PE फर्म्स, HNIs से बातचीत जारी है। 20-30% प्रीमियम मिला तो KKR पूरा हिस्सा बेच सकता है।


फोकस में LIC

शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट से LIC की Embedded Value में कमी आई है। इस मार्च तक वैल्यू 5.96 लाख करोड़ से घटकर 5 लाख 41 हजार करोड़ पर पहुंची है। हालांकि वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस में बढ़त दिखी है।

फोकस में टाटा मोटर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने McKinsey & Co की सेवाएं ली हैं। CV कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग में मदद करेगी। McKinseyकमर्शियल व्हीकल में मुनाफा बढ़ाने पर फोकस है।

फोकस में BEML

मोटर, ट्रेलर कोच सप्लाई करने के लिए 262 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

फोकस में सिप्ला

Endura Mass को खरीदने के लिए करार किया है। Medinnbelle Herbalcare से Endura Mass खरीदेगी । Endura Mass ,न्यू्ट्रिशन सप्लीमेंट ब्रांड है।

Windfall Tax : तेल उत्पादक कंपनियों को मिलेगी राहत, विंडफाल टैक्स में कमी कर सकती है सरकार

फोकस में अदानी पोर्ट

इजरायल के हफीफा पोर्ट के निजीकरण का टेंडर जीता है। अपनी पार्टनर Gadot के साथ मिलकर बोली जीती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।