Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 10:09 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों मे दिख सकता है एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में पेंट, एविएशन शेयर

कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। कल कच्चे तेल का भाव 10% तक टूटा है । ब्रेंट क्रूड का भाव $105 के करीब पहुंचा है। जिलके चलते पेंट, एविएशन सेक्टर से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में VADANTA/HIND COPPER


1 हफ्ते में कॉपर की कीमतों में 9% की गिरावट आई है। ग्लोबल मार्केट में 1 महीने कॉपर कीमतें 22% गिरी है।

BIOCON पर फोकस

कंपनी की बंगलुरु यूनिट के लिए EU से GMP सर्टिफिकेशन मिला है। अप्रैल में बंगलुरु यूनिट का जांच हुई थी । नई Monoclonal Antibodies दवा के लिए सर्टिफिकेशन मिला है।

LIC के शेयर एक हफ्ते में 8% चढ़े, जानिए मोतीलाल ओसवाल ने कितना दिया टारगेट प्राइस

NLC पर फोकस

2030 थर्मल पावर क्षमता बढ़ाकर 11,800 MW का लक्ष्य है। कंपनी की मौजूदा थर्मल पावर क्षमता 4,640 MW है। 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 6,031 MW का लक्ष्य है। मौजूदा रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 1421 MW 40.10 MTPA है। Lignite क्षमता 30.60 MTPA से बढ़ाकर 40.10 MTPA लक्ष्य है। कोल क्षमता 20 MTPA से बढ़ाकर 44 MTPA की उम्मीद है।

ICICI Pru Life पर फोकस

ICICI Pru Life ने Westlife Development में 2.02% हिस्सा बेचा है। Westlife Development में ICICI Pru का हिस्सा घटकर 5.13% हुआ है।

J KUMAR INFRA को ऑर्डर

BMC की तरफ से JV को 571 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

मुश्किल में स्पाइसजेट

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जांच के आदेश दिए है। उड़ानों में हो रही तकनीकी दिक्कतों की जांच के आदेश दिए है। कल एक दिन में तकनीदी दिक्कतों के 2 मामले आए है। दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की है। कांडला से मुंबई जा रहे प्लेन की विंडस्क्रीन में क्रैक हुआ है। 2 महीने में तकनीकी दिक्कतों के 9 मामले आए है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।